फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का हत्यारोपी गिरफ्तार, नौ माह से था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार का हत्यारोपी गिरफ्तार, नौ माह से था फरार
विज्ञापन


बल्लभगढ़। थाना शहर बल्लभगढ़ अंतर्गत ऊंचा गांव में पिछले साल जून में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी अनिल कुमार को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से अनिल फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आदर्श नगर निवासी जीतू राणा की ऊंचा गांव में दुकान थी। जीतू के बड़े भाई आजाद राणा के अनुसार 14 जून 2018 को रात करीब 9.30 बजे वे दोनों दुकान पर थे। इस दौरान उनकी दुकान के सामने अनिल, मनीष और नीरज सोलंकी का किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा होते देख आजाद और जीतू ने बीचबचाव करवा दिया और दुकान बंद करके अपने घर चले गए। आजाद के अनुसार बीचबचाव करवाने से नाराज अनिल और मनीष थोड़ी देर बाद ही हेमंत, राहुल, चरण सिंह, भरतपाल सहित 15-16 लड़कों को लेकर उनके घर पहुंच गए। इन्होंने जीतू को घर से बाहर बुलाकर उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह मारा पीटा और जीतू के सीने में चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद से अनिल फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी को गौतमबुद्ध नगर से धर दबोचा। क्राइम ब्रांच प्रभारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि अनिल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें