फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर युवक ने छीना महिला का पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के मालरोड पर मुरारी मार्केट के पास शनिवार को एक युवक ने महिला का पर्स छीन लिया। महिला का पर्स छीनकर युवक भागने लगा तो स्थानीय दुकानदारों ने उसका पीछा किया और बीएल स्कूल के पास पकड़ लिया। युवक ने इस दौरान महिला का पर्स तो वापस कर दिया लेकिन धोखा देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से छीनाझपटी में युवक का मोबाइल रास्ते में गिर गया। दुकानदारों ने इस मोबाइल को पुलिस की सीटी चौकी में जमा करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अब शहर के मालरोड पर भी दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे जब महिला मालरोड से गुजर रही थीं तो एक युवक ने पीछे से आकर पर्स छीन लिया। यदि स्थानीय दुकानदारों द्वारा युवक का पीछा नहीं किया जाता तो पर्स हाथ में नहीं आता। महिला के पर्स में कुछ पैैसे और महत्वपूर्ण कागज थे। व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने महिला का पर्स चोरी करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उस युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें