फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरांवाला के गणेश फैट्स में आग, कूलिंग टॉवर जला

विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला में गणेश फैट्स प्राइवेट लिमिटेड बुरांवाला के कूलिंग टावर में आग लगने से पंद्रह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। शनिवार सुबह अचानक आग भड़की। आग लगते ही उद्योग में अफरातफरी मच गई। आगजनी के समय उद्योग में कामगार मौजूद थे तथा उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान अफरा तफरी में एक कामगार गिर गया जिससे उसे चोटें आई हैं। आग को बेकाबू होते देख करीब 10:25 बजे दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मनसा राम की अगुवाई में दो वाटर बॉउजर सहित दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक उद्योग को 15 लाख का नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 लाख की संपत्ति जलने से बचा ली गई।
विज्ञापन

आगजनी की इस घटना में गणेश फैट्स उद्योग के पिछले हिस्से में लगा कूलिंग टावर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग उद्योग के कूलिंग टावर के पास लगी। दमकल कर्मचारियों ने उद्योग की फायर पाईप लाईन को फायर टेंडरों से जोड़ दिया ताकि बाहर से पानी न लाना पड़े। दमकल विभाग बद्दी के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, मनसा राम, फायर मैन कुलदीप सिंह, खेमचंद, मस्तराम, भाग सिंह, भीम सिंह, शेर सिंह, बाबू राम की टीम ने आग पर काबू पाया।

50 लाख संपत्ति को जलने से बचाया : सिंह
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आगजनी की इस घटना में करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। विभाग ने 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। उन्होंने कहा कि इस अफरातफरी में आग बुझाते समय एक कामगार के गिरने से उसे चोटें आई हैं जिसे उद्योग द्वारा उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें