फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के साथ एटीएम उखाड़ने के मामले में होंडा सिटी कार रिकवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के यूको बैंक एटीएम लूट मामले में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार को पुलिस ने मुरादाबाद से रिकवर कर लिया है। साथ ही पुलिस ने एटीएम से लूटे गए 2.15 लाख भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों और तीनों वाहनों सहित लूट के 8.32 लाख में से 6.10 लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले 3.95 लाख के साथ एटीएम में इस्तेमाल औजारों को बरामद कर लिया है। इस मामले में नेपाली मूल के एक आरोपी सोमू की गिरफ्तारी होना शेष है। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में 6.10 लाख की रिकवरी सहित एटीएम काटने में प्रयुक्त औजारों और तीनों वाहनों को रिकवर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं जबकि लूट के शेष पैसों को भी पुलिस जल्द रिकवर कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें