फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। कंडाघाट चायल मार्ग पर साधुपुल के पास ट्रक और कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चायल से कंडाघाट की तरफ से आ रही कार की टक्कर साधुपुल के पास एक ट्रक से हो गई। इसमें कार चालक अंकुश निवासी कांगड़ा और अभय निवासी चंडीगढ़ को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओं कंडाघाट संदीप शर्मा ने की है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट पुलिस ने गश्त के दौरान कंडाघाट चायल मार्ग पर अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उससे 22 बोतल देसी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार निवासी पंचकुला के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें