फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस के पास पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेज-3 में लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं ने इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

सोनू देवी और नीलम देवी ने शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया है कि सरकारी विभाग में कार्यरत एक महिला जबरन उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। सोनू देवी ने बताया कि महिला से वह 6 महीने पहले अपनी दोस्त के घर मिली थी। कुछ समय पहले महिला ने उसे ईसाई धर्म अपनाने पर 3 लाख रुपये देने की बात कही। कहा कि उसके साथ चर्च जाकर एक डुबकी लगानी होगी। इससे वे ईसाई बन जाएंगी। सोनू ने कहा कि आरोपी महिला ने उसे दिमागी तौर पर परेशान कर दिया है। मामले का पता लगते ही धर्म जागरण मंच सोलन जिला के प्रमुख एडवोकेट संदीप सचदेवा व जिला किसान समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल सोनू देवी के घर पहुंचे। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने महिला के खिलाफ शिकायत दी है। इसकी गहनता से जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें