सोलन। सोलन शहर के सन्नी साइड के समीप एक घर में महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन के सन्नी साइड के समीप घर में एक शादीशुदा महिला ने अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब घर के बाहर बैठे महिला के ससुर व अन्य परिजनों को पता चला तो, उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे को तोड़कर छत से फंदा काटकर महिला को नीचे उतारकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की पहचान 23 वर्षीय रोशनी के रूप में की है। जोकि मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। पति ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी। मायके न ले जाने पर उसने यह कदम उठाया है। उधर मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।