फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, बाइक व स्कूटी पर सवार थे तीनों

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। कंपनी के गेट से बाइक टकराने से सवार घायल हो गया। जबकि दूसरे हादसे में स्कूटी व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी चालक सहित दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

गुरदेव सिंह पुत्र कालू राम निवासी गांव प्लांखवाला डाकघर बरोटीवाला ने बताया कि एक बाइक कोटला गांव की ओर से आई और कंपनी के गेट से टकरा गई। इससे बाइक चालक सड़क पर गिर गया। दूसरे मामले में पवन कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी गांव ढाणा डाकघर भाटियां तहसील नालागढ़ ने बताया कि अपने घर के बाहर सड़क में खड़ा था तो एक ट्रैक्टर दभोटा की ओर जा रहा था। इसी समय नालागढ़ की ओर से एक स्कूटी आई जिस पर दो लोग सवार थे। स्कूटी व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें