फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के फिल्टर उद्योग में शॉर्टसर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू में फिल्टर बाउल पेंट करने वाले एक उद्योग में देर रात आग लगने से लाखों के नुकसान का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परवाणू की अमन इंटरप्राइजेज से देर रात धुआं निकलता देख एक व्यक्ति ने उद्योग के मालिक जगदीश चंद को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जगदीश ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जो जगदीश के पहुंचने के साथ ही समय पर पहुंच गई। फायर अफसर बंसी राम भाटिया ने बताया कि देर रात आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारियों ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां लगी। आग से उद्योग को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह उद्योग महाले कंपनी का जॉब वर्क का काम कर रहा था। आग के कारण उद्योग में पड़ा तैयार व कच्चा माल अधिकतर जल कर खाक हो गया। बंसी लाल भाटिया ने बताया कि आग बढ़कर साथ लगते उद्योग पेप्सी वेयरहाउस तक पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने समय से आग पर काबू पाने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो सका। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें