फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छोड़कर भागा चरस आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मणिकर्ण में पुलिस ने एक गाड़ी से डेढ़ किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। चरस तस्कर आरोपी गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मणिकर्ण पुलिस का एक दल गश्त पर था। इस दौरान पुलिस जब जैनाला के पास पहुंची तो सामने से आ रही गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी की और मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो एक किलो 488 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में कौन था इसका पता नहीं चल पाया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें