फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम करेगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में बिना एनओसी वाले भवनों को लेकर नगर निगम सर्वेक्षण करेगा। करीब चालीस हजार की आबादी वाले शहर में साढ़े बारह हजार घर पंजीकृत हैं। आगामी दिनों में होने वाले जनरल हाउस में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। बिना एनओसी के चल रहे भवनों से नगर निगम का करोड़ों रुपये का टैक्स चोरी हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कुमारहट्टी में भवन गिरने से 14 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद नगर परिषद कार्यकाल में बिना एनओसी के चल रहे भवन मालिकों को एनओसी बनाने के लिए एक माह का समय दिया गया था, लेकिन यह मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। अब नगर निगम शहर में इसको लेकर सर्वेक्षण करेगा। सर्वे में नगर निगम सभी वार्डों में अपनी टीमें भेजेगा।
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि शहर में बिना एनओसी के चल रहे भवनों को लेकर सर्वेक्षण किया जाएगा। आगामी दिनों में होने वाले हाउस में इस विषय पर बातचीत की जाएगी। बिना एनओसी के चल रहे भवन से निगम का टैक्स चोरी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें