फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट को बीडीओ कार्यालय, सायर उत्सव राज्य स्तरीय दर्जा

विज्ञापन
अर्की के चौगान मैदान में उपचुनाव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तिरंगा लहराते - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अर्की में विधानसभा उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं और करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने और सायर मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की। चौगान मैदान अर्की में जयराम ने 41.33 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल और कुनिहार में जल शक्ति का उपमंडल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा बर्शते इसका औचित्य हो। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल, अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डीके, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी मौजूद रहे।

अर्की के चौगान मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें