फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की मोड़-किम्मुघाट सड़क पर जल्द बहाल होगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। चक्की मोड़-किम्मुघाट संपर्क मार्ग जल्द यातायात के लिए खोला जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मलबा हटाने के बाद टारिंग का कार्य शुरू होगा। बारिश में मलबा आने से यह मार्ग दो माह से बंद पड़ा है। इस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार चक्की मोड़-किम्मुघाट संपर्क मार्ग बंद होने से जाबली, चक्की मोड़ समेत कई अन्य गांवों के लोगों को कसौली जाने के लिए अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। ये लोग वाया धर्मपुर होकर कसौली पहुंचते थे।
विज्ञापन

वहीं थड़, रौड़ी, हढली, केशका, पघेत, नाभ, चावला, हरी, कुटाहाघाट, खील और नलहारी के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। संपर्क मार्ग ठीक होने के बाद अपने कार्य करवाने के लिए लोगों को अतिरिक्त सफर से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

कसौली समेत गढ़खल, किम्मुघाट के लोग परवाणू और जाबली के उद्योगों में कार्य करते हैं। इन लोगों को संपर्क मार्ग से काफी फायदा पहुंचेगा।
कोटीनाभ पंचायत की प्रधान संध्या और उप प्रधान लक्ष्मीदत्त अत्रि ने बताया कि पहाड़ वाली तरफ डंगे न होने के कारण बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था जिसे खोलने का कार्य अब किया जा रहा है।
जल्द ही सड़क को पक्का करवाकर यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। उन्होंने सड़क पर कार्य करवाने के लिए स्वास्थय मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें