संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 2700 मतदाता 14 फरवरी को सात वार्डों के प्रत्याशियों का चयन करेंगे। कुल 11 वार्डों में से चार वार्ड निर्विरोध चुने गए हैं।
सोसायटी के सात सदस्यों के चयन को लेकर पहली बार हो रहे चुनाव में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। चुनाव प्रभारी हंसराज ने चुनाव की व्यवस्था को जांचने के लिए नालागढ़ का दौरा किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने की भी पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है।
11 में से चार वार्डों में निर्विरोध सदस्य चुने गए जबकि अन्य सात वार्ड सदस्यों के लिए मुकाबला होगा। चुनाव में खड़े प्रत्याशी कोविड नियमों का पालन कर डोर टू डोर प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव के लिए पांच बूथ बनाए जाएंगे। अभी तक सोसायटी के सभी 11 वार्ड सदस्यों के चुनाव सर्वसहमति से होते आए हैं जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने जाते थे, लेकिन अब पहली बार वार्डो के सदस्य के चुनाव हो रहे हैं।
ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में
सोसायटी के वार्ड-दो में चौधरी विद्यारतन, तीन में राजीव कुमार, चार में इंद्रजीत सिंह और 10 में हंसराज निर्विरोध चुने गए। वार्ड-एक में जरनैल सिंह व सर्वजीत सिंह, पांच में संदीप कुमार, हेमशंकर व जसवंत सिंह, छह में सोहन लाल, अब्दुल गफार, अली मोहम्मद, संजीव सिंह, जतिंद्र सिंह, प्यारे लाल, सात में बृजेश कुमार व गुलजारी लाल, आठ में सोहन लाल व भाग सिंह, नौ में हरभजन सिंह व दलबीर सिंह और 11 में राजिंद्र प्रसाद, सुभाष चंद व रमेश कुमार के बीच मुकाबला होगा।
मतदान के लिए तैयार किए पांच बूथ
चुनाव प्रभारी हंसराज शर्मा ने बताया कि नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के कुल 11 वार्डों में से चार वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। सात वार्डों में 14 फरवरी को चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि सात वार्डों के चुनाव के लिए 2700 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं।