फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए जिले से निगम की 131 बसें बुक

विज्ञापन
परिहवन निगम के सोलन बस डिपो में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर शिमला में 31 मई को कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले के लोगों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की 131 बसों को बुक किया गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक निजी बसें भी लोगों को शिमला ले जाएंगी। इसके चलते लोकल रूट बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन

हालांकि निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ रूट सुचारु रूप से चलते रहे। वहीं लांग रूट पर लोगों को असुविधा नहीं होने का डिपो ने दावा किया है।
जानकारी के अनुसार पथ परिवहन निगम सोलन, नालागढ़ और परवाणू डिपो की बसें बुक की गई हैं। परवाणू डिपो की 14, सोलन डिपो की 60 और नालागढ़ डिपो की 57 बसें बुक की गई हैं।
विज्ञापन

सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ई. शुगल सिंह ने बताया कि कुछ लोकल रूटों पर लोगों को सुविधा मंगलवार को नहीं मिलेगी। लांग रूट पर बसें सुचारु रूप से चलती रहेंगी। परवाणू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि डिपो से 14 बसें भेजी जा रही हैं।
बाक्स
परवाणू, सोलन और नालागढ़ डिपो के ये रूट होंगे प्रभावित
हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू स्थित डिपो से नाभों-बायला, कसौली-कालका-धर्मपुर, परवाणू-शिमला, परवाणू-बद्दी, परवाणू-भोजनगर, परवाणू-मल्ला रूट पर बसें नहीं चलेंगी। इसी के साथ सोलन डिपो के कुठाड़-सोलन, सोलन-कंडाघाट, सोलन-राजगढ़, सोलन-कुनिहार-अर्की, सोलन-बीशा, शिमला-सोलन, मुद्रिका सहित 175 रूटों पर बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें