फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेडपुरा में चालक की लापरवाही से खाई में गिरी बस

विज्ञापन
बद्दी के ठेडपुरा में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। एचआरटीसी बिलासपुर के कार्य प्रबंधक ने बद्दी के ठेडपुरा में बस दुर्घटना का स्पॉट निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बस चालक की लापरवाही ये यह हादसा हुआ है। इस बस में 32 लोग सवार थे जिसमें आठ लोगों के सिर में चोट लगने से उन्हें पीजीआई भर्ती किया गया है जबकि अन्य घायल नालागढ़ अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों की हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन

बस दुर्घटना के बाद एचआरटीसी डीएम ने इसकी जांच के लिए बिलासपुर निगम के डिपो के कार्य प्रबंधक को इसकी जांच करने के निर्देश जारी किए थे। इस आधार पर कार्य प्रबंधक किशोरी लाल यादव ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया।
उन्होंने मौके पर पाया कि गाड़ी का एक्सल पलटा खाने के बाद एक पत्थर से टकराने से टूटा है जबकि पहले गाड़ी में कोई खराबी नहीं थी। एक मोड़ पहले चालक ने एक छोटी सी दुकान से सवारियों को चढ़ाया। यह हादसा चालक का ध्यान हटने से हुआ है। इसकी रिपोर्ट डीएम शिमला को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

बद्दी के डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बस दुर्घटना में पीजीआई रेफर सभी आठ लोगों की हालत में पहले से सुधार है। नालागढ़ में भर्ती यात्री भी ठीक हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें