फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित जस्सी चौधरी को नगर परिषद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में चार महीने से चल रहा ड्रामा शुक्रवार को नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ खत्म हो गया। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पार्षद जस्सी चौधरी को नप बद्दी का नया अध्यक्ष चुना गया। वह वार्ड-आठ के पार्षद हैं। वहीं, कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक से किनारा बनाए रखा।
अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक बुलाई। इसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होना था। सुबह 11 बजे भाजपा समर्थित सभी पांच पार्षद एकत्रित होकर सदन में पहुंचे। चुनाव अधिकारी ने एक घंटे तक चारों कांग्रेस समर्थित पार्षदों का इंतजार किया।
विज्ञापन

जब 12:00 बजे तक वे सदन में नहीं आए तो उन्होंने अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। भाजपा से अध्यक्ष के लिए एकमात्र आवेदन वार्ड-आठ के पार्षद जस्सी चौधरी ने किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने 12:30 बजे भाजपा पार्षद जस्सी चौधरी को नगर परिषद बद्दी का अध्यक्ष घोषित किया।
जस्सी चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। इसमें भाजपा के बडे़ नेता जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी और वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन

वीरवार को नहीं बनी थी सहमति
नप अध्यक्ष चुनाव के लिए उपायुक्त ने पहले वीरवार को बैठक रखी थी लेकिन किसी भी पार्षद के नहीं पहुंचने पर शुक्रवार को दोबारा बैठक बुलाई गई। इसके बाद शुक्रवार को नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें