फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और कूड़ा निशुल्क नहीं करने पर भाजपा पार्षदों ने दिया धरना

विज्ञापन
सोलन नगर निगम कार्यालय में धरना देते भाजपा पार्षद। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में पेयजल संकट को लेकर नगर निगम कार्यालय में भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए। बुधवार को निगम के आठ पार्षदों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही झूठा विधायक, झूठा घोषणा पत्र का नारा बुलंद किया। हालांकि सुबह से धरने पर बैठे पार्षदों की मुलाकात किसी से नहीं हो पाई। जरूरी कार्य के चलते बुधवार को मेयर कक्ष बंद रहा।
विज्ञापन

बीते एक माह से शहर में पानी की समस्या बरकार है। बीते दिनों पानी 100 रुपये महीना करने पर आयोजित विशेष बैठक से भाजपा पार्षदों ने वॉकआउट कर लिया था। भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति के बिना पॉलिसी लागू करने का आरोप लगाया। साथ ही वार्ड में पानी की सुचारु सप्लाई के लिए निगम को अल्टीमेटम दिया था।
उधर, पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पानी पर निगम को झूठा विधायक, झूठा घोषणा पत्र का नारा दिया गया। सरकार से पानी को लेकर दिया पैसा भी गायब है। नगर निगम को शहर में पानी खरीद कर लोगों को मुहैया करवाना चाहिए। बुधवार को पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ धरना देकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस ने शहरवासियों को मुफ्त पानी देने का वायदा किया था जिससे वह अब मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें