फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई बड़े कारोबारी और बिल्डर निगम के डिफॉल्टर, नोटिस जारी

विज्ञापन
Big traders and builders with 879 defaulters served notice to deposit their property tax in Solan MC
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम ने सोलन शहर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने 879 डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। 15 दिनों में अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो इन पर कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। लिस्ट में शहर के बिल्डरों समेत बड़े कारोबारी टॉप लिस्ट में है। शहर के 17 वार्डों से निगम ने 3.16 करोड़ की बकाया राशि वसूल करनी है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम ने वार्ड वाइज डिफाल्टरों की सूची जारी की है। इसमें सबसे अधिक डिफॉल्टर वार्ड-1 से हैं। इसी वार्ड में सबसे अधिक बिल्डर और बड़े कारोबारी हैं। अकेले एक नंबर वार्ड से निगम ने 200 लोगों से 84.16 लाख की वसूली करनी है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड-दो में 62 डिफाल्टरों से 36.46 लाख, वार्ड-तीन में 64 से 18.14 लाख, सबसे कम वार्ड-चार में 11 लोगों से 4.5 लाख, वार्ड पांच में 52 डिफॉल्टरों से 12 लाख 84 हजार, वार्ड छह में 63 से 14.43 लाख, वार्ड-सात में 40 लोगों से 79.4 लाख, वार्ड-आठ में 26 लोगों से 70.8 लाख, वार्ड-आठ में 26 लोगों में से 70.8 लाख, वार्ड-नौ में 28 से 68.5 लाख, दस में 30 लोगों से 72.2 लाख, 11 में 16 लोगों से 55 लाख, वार्ड-12 में 100 लोगों से 33.9 लाख, 13 वार्ड में 25 से पांच लाख 73 हजार, वार्ड-14 में 69 डिफाल्टरों से 17.3 लाख, वार्ड-15 में 27 लोगों से नौ लाख 82 हजार, वार्ड-17 में 28 लोगों से 16 लाख 76 हजार की वसूली निगम ने करनी है। इन्हें निगम ने डिफॉल्टर सूची में डालकर नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में केस होंगे फाइल : आयुक्त
नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 15 दिन के भीतर डिफॉल्टरों को बकाया राशि जमा करनी होगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस फाइल किए जाएंगे। आगामी कार्रवाई कोर्ट की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें