फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी में बढ़मु देवता बैसाखी मेला आयोजित

विज्ञापन
सोलन के सेरी में बढ़मु देवता के प्रांगण में आयोजित बैसाखी मेला में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम द? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं।
विज्ञापन

उन्हाेंने सोलन के सेरी में बढमू देवता के प्रांगण में आयोजित बैसाखी मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन सेरी तथा रेलिंग लगाने के लिए तीन लाख रुपये और मेला समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषण की।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को सहेजने के साथ कुश्ती और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान मीनाक्षी चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें