फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी का टोल बैरियर 16.41 करोड़ रुपये में नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी टोल बैरियर के ठेके निरंजन दास एंड कंपनी ने लिए हैं जबकि नालागढ़ के ठेके जितेंद्रा एसोसिएट ने नाम हुए। इसके अलावा शराब के सभी ठेके पुराने ठेकेदारों के नाम नवीनीकरण किए हैं। शराब के ठेके और टोल बैरियरों से 79 करोड़ का राजस्व मिला है।
वीरवार को बद्दी में नीलामी प्रक्रिया के बाद अधिकारियों ने टेंडर उच्चाधिकारियों को भेज दिए थे। इसमें बद्दी का टोल बैरियर का ठेका 16 करोड़ 41 लाख 71 हजार में निरंजन दास एंड कंपनी के नाम हुआ है। इस ठेके में सनसिटी, गोरखनाथ, रामपुर जंगी और बरोटीवाला के बैरियर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ के टोल बैरियर का ठेका 10 करोड़ एक लाख रुपये में जितेंद्रा एसोसिएट के नाम हुआ। इस में ढेरोंवाल, दभोटा, बघेरी, गुल्लरवाला और नवांगनर शामिल हैं।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के उप-आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि वीरवार देर सांय शिमला से ठेकेदारों को सूचना दी गई जिसके साथ रात को 12 बजे के बाद नए ठेकेदारों ने अपना काम संभाल लिया है। नीलामी प्रक्रिया में विभाग के कलेक्टर पंकज शर्मा, अपर आयुक्त राजीव डोगरा और उप आयुक्त वरुण कटोच शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें