फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बिना पास मरीजों से नहीं मिल पाएंगे तीमारदार

विज्ञापन
Attendants have to get permit pass to meet patients in Solan hospital
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल मेें भर्ती होने वाले मरीजों से मिलने के लिए अब तीमारदारों को पास लेने पड़ेंगे। मरीजों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन का सख्त कदम उठाया है। वर्तमान में अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए किसी भी प्रकार के पास की सुविधा नहीं हैं। अब प्रशासन ने तीमारदारों को पास देने की योजना बनाई है। अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पहले चरण में अस्पताल प्रशासन मेडिसन वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मैटरनिटी और ऑर्थो वार्ड में पास सिस्टम शुरू कर रहा है। यहां भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को पास लेने होंगे। अहम बात यह है कि एक समय में एक ही व्यक्ति को मरीज से मिलने की अनुमति होगी। इन नियमों के पालन के लिए होमगार्ड औैर स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे कोरोना नियमों का पालन भी हो पाएगा।
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आने वाला है जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी 1500 से 1800 तक पहुंच जाती है। अस्पताल के वार्डों में भी अधिक भीड़ होती है। इसके चलते चोरी की भी आशंका रहती है। वर्तमान समय में पास जारी न होने के चलते वार्ड में मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों की भीड़ लगी रहती है। चिकित्सक भी वार्ड राउंड के दौरान परेशान होते हैं। इसके लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को पास जारी किए जाएंगे।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ जाएगी। इस कारण वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ जाएगी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पास जारी किए जाएंगे। चिकित्सक के वार्ड राउंड के दौरान किसी को मरीज से मिलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों से मिलने का समय होगा तय
तीमारदारों को पास देने के साथ ही उस पर मरीज से मिलने का समय तय किया जाएगा। इसी के साथ चिकित्सक के वार्ड राउंड के दौरान किसी मरीज के तीमारदार को वार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे मरीज की निजी जानकारी भी दायरे से बाहर नहीं जा पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें