फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में अध्यक्ष चुनने में असमर्थ पार्टी क्या देश चलाएगी : अनुराग

विज्ञापन
अर्की में केंद्रीय मंत्रीय अनुराग ठाकुर के भव्य स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो पार्टी दो वर्ष में अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई, वह देश चलाने की बात कर रही है। कांग्रेस केवल एक घर तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर शुक्रवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र अर्की के गलोग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को मंत्रिमंडल में बड़ा स्थान देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कैबिनेट का गठन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल में 28 ओबीसी, पांच अल्पसंख्यक, 14 महिलाएं और आठ अनुसूचित जाति के लोगों के साथ-साथ युवाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
उन्होंने कहा कि जिस जिम्मेवारी को प्रधानमंत्री ने उन्हें सौंपा है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय उनके पास है। इससे पहले सरदार पटेल, इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, इंद्र कुमार गुजराल, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज तथा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जैसे लोगों के पास यह मंत्रालय था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल में बहुत सी कलाएं और प्रतिभाएं हैं जिन्हें वह उभारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को विश्व में एक पहचान दिलाई थी, उसी तरह वह हिमाचल की कला और संस्कृति को विश्व के मानचित्र में लाने का प्रयास करेंगे।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री का गलोग पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, हिमको फेडरेशन उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष और पुरुषोत्तम गुलेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें