फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरसता रहा शहर, खुद पर बीती तो ‘जागे’ नेताजी

विज्ञापन
सोलन में पानी की कमी को लेकर गिरि व अश्वनी योजनओं का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत जब खुद विधायक पर बीती तो वह समस्या की सुध लेने के लिए गिरि योजना स्थल पर जा पहुंचे। हालांकि, सोलन शहर में लंबे समय से पेयजल की समस्या चल रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं थी।
विज्ञापन

दरअसल, हुआ यूं कि शहर के विश्राम गृह में ठहरे विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को बुधवार सुबह नींद से उठते ही पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक शांडिल मंगलवार को रुके थे।
लचर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर गुस्साए विधायक ने सुबह ही नगर निगम स्टाफ की क्लास लगा दी। मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर गिरि पेयजल योजना पर पहुंचे और पानी की व्यवस्था जांची। उन्होंने जल शक्ति विभाग से नगर निगम को रोजाना दी जाने वाली आपूर्ति का ब्योरा भी मांगा।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को पेयजल किल्लत का सामना विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को भी करना पड़ा। सुबह-सवेरे पानी की कमी से शौचालयों में भी ताला लटका मिला। रसोई घर में गंदे बर्तन पड़े थे। वह समस्या का पता लगाने के लिए खुद गिरि योजना पर पहुंच गए।
सुबह ही पानी की किल्लत को लेकर परेशान विधायक की चर्चा पूरे शहर में है। बताया जा रहा है कि इन दिनों शहर में चार से छह दिन बाद लोगों को पानी दिया जा रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग और नगर निगम में पानी को लेकर तकरार जारी है।
शहर के लोग पानी को लिए हाहाकार मचाए हुए हैं। विभाग और निगम कई बार पानी की समस्या के लिए आमने-सामने हो चुके हैं लेकिन दोनों की लड़ाई में सोलन की जनता पानी के लिए तरस रही है। बुधवार सुबह इसकी हकीकत सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने भी देख ली।
विद्युत सप्लाई के कारण आ रही परेशानी
गिरि पेयजल योजना पर पानी लिफ्ट करने के लिए विद्युत सप्लाई बाधा बन रही है। विधायक धनीराम शांडिल को निरीक्षण के दौरान यह बात पता चली। बीते दो दिनों में विद्युत कट और ट्रिपिंग से अधिक पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। गिरि पेयजल योजना पर बीते दो दिनों में 44 लाख लीटर ही पानी लिफ्ट हो पाया है। विधायक शांडिल ने कहा कि गिरि योजना में बिजली की समस्या से जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यह अधिकारियों की लापरवाही है। सरकार और विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

गिरि और अश्वनी पेयजल योजना से नगर निगम को मिला पानी
दिनांक सप्लाई
26 अगस्त 90 लाख लीटर
27 अगस्त 76.7 लाख लीटर
28 अगस्त 78 लाख लीटर
29 अगस्त 93.4 लाख लीटर
30 अगस्त 35 लाख लीटर
31 अगस्त 34 लाख लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें