फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद शुरू न होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नालागढ़ में धान की खरीद शुरू न होने पर प्रर्दशन करते किसान। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों ने भारतीय खाद्य निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने धान से भरे ट्रैक्टरों की चाबी एसडीएम को सौंपी। किसानों का कहना है कि 15 दिन पहले उन्होंने धान काट लिया लेकिन अभी तक खरीद नहीं होने से फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम से 15 अक्तूबर तक खरीद शुरू करने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने ट्रैक्टर की चाबियां वापस ली। किसानों ने चेताया दी कि धान की खरीद 15 तक शुरू नहीं होने पर चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
किसान यूनियन के जिला प्रधान सुरमुख सिंह, चरण सिंह चन्नी, पूर्व जिप सदस्य उजागर सिंह, करनैल सिंह, सुखदेव सिंह, मेहर चंद, प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह सुच्चा सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान नालागढ़ की अनाज मंडी में इकट्ठा हुए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय आए। जुलूस में धान से भरे ट्रैक्टरों की ट्रालियां भी साथ रहे। किसानों ने धान से भरे ट्रैक्टरों की चाबियां एसडीएम को सौंप दी। जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने कहा कि पहले उन्हें एक अक्तूबर को खरीद शुरू करने की बात की जा रही थी, उसके बाद पांच और 10 अक्तूबर को खरीदने का आश्वासन दिया।
अब 12 अक्तूबर भी बीत गया है लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। किसानों का घरों में स्टोर किया धान अंकुरित होने लगा है। एक दो दिन में खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों का रखा धान खराब हो जाएगा।
एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने मौके पर कृषि उपज मंडी के प्रभारी को बुलाया और उन्हें 15 अक्तूबर तक खरीद शुरू करने का निर्देश दिए। जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, उनकी फसल मौके पर ही खरीदी जाए। इससे पहले किसानों ने सिंह सभा गुरुद्वारा नालागढ़ में लखीमपुर में मारे गए किसानों और पुंछ में शहीद सैनिक की याद में सुखमणि साहिब का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें