फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई जारी, कमिश्रर खुद संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
सोलन के मुख्यबाजार में मंगलवार को दूसरा राउंड लगा सामान हटवाते निगम अधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत नगर निगम ने कार्रवाई की है। मंगलवार को मां शूलिनी चौक से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क पर सजा सामान मौके से हटवा दिया गया है। वहीं, आगामी दिनों के भीतर नगर निगम आयुक्त की अगुवाई में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

गौर हो कि नगर निगम की ओर से गठित टीम बाजारों में दुकानदारों पर रोजाना कार्रवाई कर रही है। लेकिन निगम टीम के जाने के बाद सड़क पर दोबारा सामान सजा दिया जाता है। हालांकि नगर निगम अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की फोटो और वीडियोग्राफी भी कर रही है। मंगलवार को बाजारों में टीम ने दो चक्कर लगाए। पहले चेतावनी पर दुकानदारों को सामान हटाने की हिदायत दी गई। लेकिन दोबारा से सड़क पर सजे सामान को टीम ने मौके से हटवा दिया।
नगर निगम की विशेष टीम के प्रभारी दीप राज हंस ने कहा कि बाजारों में मंगलवार को दो चक्कर लगाए गए। इस बीच दर्जनों कारोबारी सड़क पर कारोबार कर रहे थे जिनका सामान मौके से हटवा दिया गया है। उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बाजारों में जल्द ही अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारियों से नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें