संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शादी से इनकार करने पर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को कसौली कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी अब 28 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार शाम को घर लौट रही युवती पर लड़के ने चाकू से हमला किया था। युवती के गले, आंख और बाजू में भी चोटें आईं जिसे तुरंत उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू और वहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
युवती की हालत अब स्थिर है। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को कसौली कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।