ABVP contiues chain hunger strike on second day in Dharampur college demanding building for students
धर्मपुर (सोलन)। डिग्री कॉलेज में एबीवीपी की कर्मिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कॉलेज के भवन निर्माण में देरी से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है। बीते पिछले पांच वर्षों से अस्थायी भवन में कॉलेज चलाया जा रहा है। इस कारण विद्यार्थियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वर्तमान में कॉलेज के मात्र चार कमरों में छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। एबीवीपी के छात्र नेता पवन शर्मा ने कहा कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठने से पहले सरकार के प्रति रोष रैली निकालर धरना-प्रदर्शन भी किया लेकिन उनकी आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंची।
उसके बाद क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल में ध्रुव शर्मा, शीतल ठाकुर, नितिन, कुनाल, कोमल, प्रियंका, शिवानी, इशिका, राजन, सिमरन, अभिमन्यु, कार्तिक, भावना, इंद्रजीत मौजूद रहे।