फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में 80 प्रतिशत ऑनलाइन, क्रेडिट कार्ड से कर रहे खरीदारी

विज्ञापन
सोलन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर के बाजारों में इन दिनों खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में कपड़े, जूते और ज्वेलरी की खरीदारी पर 80 प्रतिशत तक लोग ऑनलाइन या क्रेडिट कार्ड से पैसे अदा कर रहे हैं। नवरात्र शुरू होने के बाद बाजारों में कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटने लगा है।
विज्ञापन

कोविड महामारी से बेजान बाजार त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होते ही गुलजार हो चुके हैं। इन दिनों कोविड संक्रमण के मामले बेहद कम हैं। ऐसे में बाजारों में रोजाना लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
वहीं, सोलन बाजार के व्यापारी शोभित बहल, मनीष साहनी, गौरव मरवाह, विकास आनंद, सूरज गोयल ने कहा कि कोविड महामारी के बाद एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। बाजारों में नवरात्र और त्योहारी सीजन को लेकर लोग खरीदारी करने पहुंचे रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकांश दुकानों में डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा के चलते खरीदारी के लिए पहुंचे 80 प्रतिशत लोग ऑनलाइन, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों का समय बच रहा है और खुले पैसे की समस्या भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें