फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलेभर में लोनिवि को 72.40 लाख का नुकसान, 33 सड़कें भी अवरूद्ध

Sat, 12 Aug 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की-जघून सड़क पर मलबा आ जाने के बाद फंसी एचआरटीसी की बसें। संवाद
विज्ञापन
सोलन। जिलेभर में हो रही बारिश ने फिर से लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत अन्य कई सड़कों पर भूस्खलन होने से लगातार समस्या आ रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग को बारिश से 72.40 लाख रुपये का नुकसान हो गया है और 33 सड़कें भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक नुकसान लोनिवि कसौली मंडल को हुआ है। यहां पर 45 लाख रुपये की चपत विभाग को लगी है। इसके अलावा सोलन मंडल को 25 लाख रुपये और नालागढ़ मंडल में दो लाख रुपये बारिश ने धो दिए हैं। जिलेभर में 33 सड़कें बंद पड़ी हैं। जिन्हें विभाग की ओर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लोनिवि मंडल सोलन की पांच, कसौली की 10, अर्की की 13 और नालागढ़ मंडल की पांच सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें से शनिवार शाम तक 21 सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ था। वहीं अब तक हुई बारिश से लोक निर्माण विभाग को कुल 107.75 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
गौर रहे कि शुक्रवार देर रात से मूसलाधार बारिश पूरे प्रदेश में लगी हुई है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। सोलन जिले में लोनिवि के अलावा जल शक्ति विभाग को भी लाखों रुपये की चपत लगी है। जल शक्ति विभाग की गिरि पेयजल योजना की मेन राइजिंग लाइन में फाल्ट आ गया है। इससे आगामी दिनों में शहरवासियों को कम पानी मिलेगा। वहीं विद्युत बोर्ड के कसौली और धर्मपुर उपमंडल में 25 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


इनसेट विश्व धरोहर के थमे पहिए
कंडाघाट(सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन के फिर पहिए थम गए हैं। सोलन से शिमला के बीच चलने वाली ट्रेन कंडाघाट के समीप हुए भूस्खलन के कारण नहीं चल सकी। कंडाघाट हनुमान सिद्धपीठ परिसर और इसके नीचे का क्षेत्र कई दिनों से क्षतिग्रस्त हो रहा है। परिसर आठ से पंद्रह फीट की दरारें नजर आ रही है। वहीं सिद्धपीठ के ठीक नीचे करीब 25 मीटर गुजर रही रेलवे लाइन तक के क्षेत्र धंसने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं शनिवार को मलबा और पत्थर रेलवे ट्रैक पर आने से रेल आवाजाही फिर बंद हो गई है।
इनसेट
अर्की-जघून में पहाड़ से आया मलबा, रुकी आवाजाही
अर्की (सोलन)। बारिश के चलते अर्की उपमंडल में करीब नौ सड़कें अवरुद्ध हो गई। इन्हें दोपहर बाद तक लोक निर्माण विभाग की ओर से खोलने का कार्य शुरू किया गया। अर्की-जघून सड़क पर भी भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इस कारण शिमला तथा सोलन डिपो की कई बसें फंस गई। लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। उधर, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता ई. शशि पाल धीमान ने बताया कि अर्की की करीब नाै सड़कें बंद हो गई थीं। जिन्हें देर शाम तक बहाल कर दिया गया।

अर्की-जघून सड़क पर मलबा आ जाने के बाद फंसी एचआरटीसी की बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें