फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लोगों ने दर्ज करवाई टीसीपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीएनडीए की ओर से मलपुर पंचायत में आयोजित टीसीपी से संबंधित शिकायत निवारण शिविर में 65 लोग अपनी समस्याएं दर्ज करवाई। इसमें एक दर्जन लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अन्य को जल्द ही निपटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीबीएनडीए के सीईओ डॉ. ऋचा वर्मा के नेतृत्व में लगाए शिविर में मलपुर, बद्दी, बरोटीवाला, भटोली कलां, लेही, मानपुरा किशनपुरा आदि पंचायतों के 65 लोग टीसीपी से संबंधित समस्याएं लेकर आए। एक दर्जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतों का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।
सीईओ डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि लोगों की बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके सुझाव आने वाले अगले वर्ष की प्लानिंग के लिए जरूरी है। जनता के बीच जाकर ही अधिकारियों को पता चलता है कि उनकी योजनाओं का लाभ लोगों को कहां तक मिला है।
विज्ञापन

इस मौके पर टीसीपी गणेश लाल, राजेश कौंडल, सहायक अभियंता दिग्विजय सिंह, मलपुर पंचायत की प्रधान सरोज देवी, उपप्रधान गुरदास चंदेल, पूर्व प्रधान पोला राम चौधरी, पंच तेजा राम, भगत राम, दलेल चंद, रामजीदास, रणजीत सिंह, विधिचंद, बलदेव, गुरनाम सिंह, लेही पंचायत के उपप्रधान दलेल चंद, योगराज, कालूझिंडा का प्रधान कल्पना रनौट समेत आधा दर्जन पंचायतों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें