फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी जिले भर में सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। 119.91 करोड़ रुपये से जिले भर की सड़कें चकाचक होंगी। लोक निर्माण विभाग 25 नई संपर्क और अन्य सड़कों का निर्माण करेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। जिले में 50 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
सड़कों का जाल बिछाने और पहले से बनी सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। इसमें 25 नए और पुराने मार्गों पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जिले में आठ सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

गांवों में नई सड़कें बनाई जाएंगी। कुछ सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। नाबार्ड के तहत 15 सड़कों का सुधारीकरण और नए सिरे से तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने बारिश से पहले नई सड़कों को बनाने और गड्ढों को भरने का काम पूरा करने का लक्ष्य तय रखा है। ऐसा होने से वाहन चालकों और राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधियों ने नई सड़कों का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा था। मंजूरी के बाद सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिले में सड़क निर्माण पर करीब 119.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें शामती-बाईपास मार्ग भी शामिल है।
इसमें कराड़ाघाट-सुखडगामो, श्यामी खड्ड-कंधर, बनलगी-बखालग, कंडा लादवी-कुनिहार, दाड़लाघाट-पिपलूघाट, तलाब-बेहली, शाडीधार-बायिला मार्ग शामिल हैं। इसे नए सिरे से तैयार करने और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। नाबार्ड के तहत सोलन के तीन, कसौली के पांच, अर्की के तीन और नालागढ़ के छह मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग एसई एसपी जगोता ने बताया कि जिले में नई सड़कों के निर्माण के साथ पुरानी सड़कों का सुधारीकरण किया जा रहा है। मॉनसून से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है जिसमें शामती बाईपास भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें