फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में देसी घी की 230 पेटी सील कर चार सैंपल भरे

विज्ञापन
230 boxes of pure ghee seized at Solan four samples sent for CTL Kandaghat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के बाद अब देसी घी की बड़ी खेप बरामद की है। शहर के एक गोदाम में छापा मारा और विभाग की टीम ने 230 पेटी सील कीं। इनमें से चार सैंपल भरकर विभाग ने जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया। विभाग ने पूरी खेप को सील कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा विभाग ने अन्य खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल भरे हैं। बताया जा रहा है कि यह खेप बाहरी राज्यों से प्रदेश में आई है।
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग को एक गोदाम में भारी मात्रा में देसी घी की सूचना मिली और लोगों ने घी की जांच के लिए विभाग को कहा। इसके बाद विभाग की टीम ने सोलन में एक गोदाम में छापा मारा और देसी घी की 12 लीटर की 230 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन

घी के चार सैंपल जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेजे गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विभाग की टीम ने कढ़ी, दाल, शक्कर, सरसों के तेल, अरबी की सब्जी व ब्रेड-पकौड़ा के सैंपल भी भरे हैं। इन्हें भी जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने 2700 लीटर घी को सील किया है। सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा और 10 सैंपल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें