फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-वोकेशनल शिक्षा के तहत जिला के 20 स्कूल चयनित

विज्ञापन
20 schools selected for Pre-vocational education in Solan district
विज्ञापन
सोलन। जिला के छठी से आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्री-वोकेशनल शिक्षा शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के पहले चरण में जिले के 20 स्कूलों को चयनित किया गया है। स्कूलों को पहले चरण में 15-15 हजार रुपये की किश्त भी दी गई है। इससे बच्चों को तकनीकी ज्ञान के साथ प्रत्येक क्षेत्र की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात ये है कि विद्यार्थियों को जिस विषय के बारे में पढ़ाया जा रहा है, उसके बारे में तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। स्कूली अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति-2020 के तहत छठी से आठवीं कक्षा में भी प्री-वोकेशनल कोर्स शुुरू होने जा रहे हैं। इसे शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 20 स्कूलों का चुनाव कर लिया है। इससे पहले प्री-वोकेशनल शिक्षा नौवीं कक्षा से दी जाती थी। प्री-वोकेशनल कोर्स को करवाने के लिए कोई अलग से विषय नहीं होगा। लेकिन जो चीजें स्कूलों में पढ़ाई जाएगी उसे प्रेक्टिकल भी किया जाएगा और विषय को बेहतर तरिके से समझाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उद्योगों का भ्रमण कर भी तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को उद्योगों में होने वाले कार्य के बारे में पता चल सकेगा। ये ट्रेनिंग वर्ष में दस दिन करवाई जाएगी और इसकी रूपरेखा स्कूल तैयार करेगें। टे्रनिंग करवाने के लिए स्कूलों का बेग फ्री दिवस चुनना पड़ेगा। इसके अलावा कार्यों में अनुभवी लोगों के गेस्ट लेक्चर भी करवाए जाएगें। उधर, को-ओडिनेटर कमनीश ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत छठी से आठवीं तक प्री-वोकेशनल कोर्स को शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में 20 स्कूलों का चयन किया गया है। स्कूलों को इस बारे जानकारी दे दी गई है। विषय को अच्छी तरह से समझने के लिए और आसान बनाने के लिए वोकेशनल शिक्षा शुरू की गई है।
इनेसट
विद्यार्थी मर्जी से कर सकते हैं विषय का अध्ययन
प्री-वोकेशनल शिक्षा के तहत विद्यार्थी अपनी मर्जी से विषय का अध्ययन कर सकते हैं। अपने अनुसार विद्यार्थियों को उद्योगों का चयन कर अध्यापकों को बता सकते है। जिसके बाद उनका संबंधित संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा। इसी के साथ रिटेल मैनेजमेंट व अन्य विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं कौशल विकास व स्कील डव्ल्पमेंट आदि के बारे में भी बताया जाएगा। इसके बाद मॉडल व अन्य चीजें विद्यार्थियों को भी तैयार करनी होगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ चयन
प्री-वोकेशनल शिक्षा के लिए जिला के बीस स्कूलों में रावमापा अर्की, रावमापा (छात्र) कुनिहार, रावमापा परवाणू, रावमापा धर्मपुर, रावमापा दाड़लाघाट, रावमापा घनागुुघाट, रावमापा कंडाघाट, रावमापा गौड़ा, रावमापा कन्या सोलन, रावमापा गुगाघाट, रावमापा कुठाड़, रावमापा कन्या नालागढ़, रावमापा छात्र नालागढ़, रावमापा रेरू, रावमापा पट्टामहलोग, रावमापा बरोटीवाला, रावमापा गुल्लरवाला, रावमापा मानपुरा, रावमापा बद्दी, रावमापा प्राथा का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें