फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय स्कूल के 15 विद्यार्थी निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कुनिहार के नवोदय विद्यालय में कोरोना जांच करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जवाहर नवोदय स्कूल कुनिहार के 15 विद्यार्थी एक साथ कोरोना संक्रमित आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में 97 विद्यार्थियों के सैंपल लिए थे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए स्कूल को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर दी है। सभी संक्रमित विद्यार्थियों को स्कूल के हॉस्टल में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नवोदय विद्यालय कुनिहार में तीन विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. दीपिका की अध्यक्षता में 97 बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जिसमें 15 बच्चे पॉजिटिव पाए गए।
प्रधानाचार्य केके यादव ने बताया कि तीन बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टाफ और विद्यार्थियों की कोविड जांच कर रही है। संक्रमित विद्यार्थियों को स्कूल में आइसोलेट कर दिया है। अभी अन्य विद्यार्थियों के भी सैंपल लिए जाने हैं। तब तक सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले नवोदय विद्यालय कुनिहार में तीन और गुरुकुल विद्यालय में एक विद्यार्थी संक्रमित आया था। दोनों विद्यालयों में स्टाफ और विद्यार्थियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सैंपल लिए जाएंगे। इसकी जानकारी एसडीएम अर्की को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें