Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नालागढ़ (सोलन)। डिग्री कॉलेज नालागढ़ में सभी विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए जिसमें किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।
10 दिसंबर को नालागढ़ से एथलीट टीम ऊना के बीटन कॉलेज गई थी। यहां पर नालागढ़ से रवाना हुई टीम के सैंपल लिए गए। इनमें तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
वहां से प्रबंधकों ने पूरी टीम को वापस लौटा दिया था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज को दो दिनों के लिए बंद कर दिया था। इन छात्रों के संपर्क में आने वाले छात्रों को होम आइसोलेशन में भेजा था।
बीएमओ डॉ. अजय पाठक के नेतृत्व में कॉलेज में सभी आठ सौ विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट हुए लेकिन किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया।
प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया ने बताया कि कॉलेज को दो दिन बंद रख सभी रूम सैनिटाइज करने के बाद सोमवार को खोला गया।
उधर, बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी विद्यार्थियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से लिए सैंपलों की जांच की। किसी भी बच्चे में लक्षण नहीं हैं।