फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ आबादी को वैक्सीन लगाकर रचा इतिहास : अनुराग

विज्ञापन
अर्की उपचुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते मंत्री अनुराग ठाकुर व ? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन लगवाने का काम कर इतिहास रचा है। इसका श्रेय भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 35000 करोड़ का बजट केवल वैक्सीनेशन के लिए रखा था और किसी भी व्यक्ति से एक रुपया भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं लिया गया। 15000 करोड़ रुपयस राज्यों को अपनी स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने के लिए कोरोनाकाल में दिया गया।
जयनगर, धुंधन और कराड़ा में जनसभा के दौरान अनुराग ने कहा कि अर्की के विकास में रत्नपाल का अहम योगदान है। विधानसभा क्षेत्र का विकास विधायक का काम है लेकिन चार वर्षों तक अर्की की एक भी मांग विधानसभा में नहीं रखी गई।
विज्ञापन

स्व. वीरभद्र सिंह छह बार के मुख्यमंत्री थे, वे चाहते तो अर्की का विकास कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रत्नपाल लगातार लोगों के बीच आते रहे और अर्की की मांगों को सरकार के समक्ष रखते रहे। इस कारण अर्की में विकास हो पाया और अगले एक वर्ष में और तेजी से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विकसित से विकसित देश कोरोनाकाल में अर्थव्यवस्था से जूझते रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत उन सभी चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ा। इस अवसर पर राजीव बिंदल, रतनपाल, त्रिलोक जंवाल, केएल ठाकुर, परमजीत पम्मी, वीरेंद्र कश्यप, पदमजीत, आशुतोष वैद्य, कमलेश, देवेंद्र, राजेश महाजन, पूनम, बाबूराम उपस्थित रहे।
फौजी प्रत्याशी बनाने से कांग्रेस को हुई तकलीफ
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस कारगिल युद्ध को कोई बड़ा युद्ध नहीं मानती लेकिन उन्हें बताना चाहता हूं कि यह प्रदेश वीरों की भूमि रही है। इस युद्ध में दो परमवीर चक्र प्रदेश के वीरों को प्राप्त हुए। भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक फौजी को प्रत्याशी बनाया है। उससे भी कांग्रेस को बहुत तकलीफ हो रही है। भाजपा हमेशा से ही अपने सैनिकों का सम्मान करती है जिसका जीता जागता सबूत है राफेल। इसे कांग्रेस की सरकारें लंबे समय से नहीं खरीद पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें