फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: वाकनाघाट में मिले शव के मामले में खुलासा, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार; गला घोंट झाड़ियों में फेंकी थी लाश

Fri, 03 Oct 2025 06:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

Himachal Murder Case: जिला सोलन में बुधवार को एनएच किनारे झाड़ियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक आरोपी का व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने साथी के साथ मिलकर हिमाचल निवासी की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाकनाघाट के समीप बीते बुधवार को एनएच किनारे झाड़ियों में मिले शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। व्यक्ति की हत्या कर आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक आरोपी का व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को शिमला जाते समय झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन

सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कंडाघाट में शिवा निवासी कानपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनके पिता प्रेम नारायण (58) वर्ष गुम हो गए हैं। 30 सितंबर को पुलिस टीम को एक व्यक्ति का शव वाकनाघाट के समीप फर्नीचर शोरूम के पास झाड़ियों में मिला। इसकी शिनाख्त उसके बेटे ने की।

जांच के दौरान पता चला कि प्रेम नारायण मुनीम थे। 22 सितंबर को प्रेम को कंपनी मालिक ने एक ट्रक में कांच के सामान आदि लोड करके करनाल, पानीपत, अंबाला, सोलन व शिमला भेजा था। इस ट्रक का चालक नीरज था। 25 सितंबर की रात को प्रेम ने बेटे को फोन करके बताया कि उन्होंने सोलन में माल उतार दिया है। सुबह शिमला में डिलीवरी देने चले जाएंगे। 26 सितंबर को नीरज ने शिवा को फोन किया कि उसके पिता मिल नहीं रहे। शाम के समय नीरज ने अपना फोन भी बंद कर दिया था। उसके उपरांत उक्त ट्रक शिमला में ढली थाने के पास खड़ा था। ट्रक के पीछे-पीछे एक यूपी नंबर की पिकअप भी चल रही थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों व आरोपियों से संबंधित सबूतों का गहनता से विश्लेषण किया। तीन अक्तूबर को मामले में संलिप्त दो आरोपियों ट्रक चालक नीरज कुमार पुत्र माधार निवासी गांव दलेल नगर डाकखाना मुरादगंज तहसील अजीत मॉल जिला ओहरिया उत्तर प्रदेश और पिकअप चालक आरोपी लाखन सिंह पुत्र राम नरेश निवासी गांव लालाई डाकखाना खेरगढ़ तहसील शुकाबाद जिला फिरोजाबाद को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ मे पता चला कि 23 सितंबर को प्रेम नारायण ट्रक चालक नीरज के साथ फिरोजाबाद से कंपनी का सामान लेकर चले थे। इनके साथ पिकअप चालक लाखन सिंह ने भी फिरोजाबाद से सामान लोड करके चंडीगढ़ आया। 24 सितंबर को पिकअप चालक ने सामान डिलीवर किया और वह ट्रक चालक के पीछे-पीछे सोलन पहुंचा।
विज्ञापन

सोलन पहुंचकर ट्रक चालक ने प्रेम नायारण के साथ सामान की डिलीवरी की और शिमला में सामान डिलीवर करने निकले। रास्ते में उन्होंने शराब खरीदी और कंडाघाट से आगे एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। यहां नीरज व प्रेम नारायण का किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट हो गई। इस पर नीरज ने तिरपाल को बांधने वाली रस्सी से प्रेम का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ट्रक व पिकअप चालक ने शव को वाकनाघाट में झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें