फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे पर चोट: अपने अधिकारियों पर भी नजर रखेगा समाज कल्याण विभाग, काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी को शिमला बुलाए

Sun, 23 Feb 2025 10:53 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में नशे की रोक का जिम्मा संभालने वाले समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारियों को काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी को शिमला बुलाया गया है।
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए समाज कल्याण विभाग अपने अधिकारियों पर नजर रखेगा। बीते दिनों जिला शिमला में तहसील कल्याण अधिकारी की संलिप्तता सामने आने पर नए सिरे से योजना बनने लगी है। प्रदेश में नशे की रोक का जिम्मा संभालने वाले संबंधित अधिकारियों को काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी को शिमला बुलाया गया है। इस बैठक में तहसील कल्याण अधिकारियों को भविष्य में नशे की रोकथाम के लिए किस प्रकार सख्ती बरतनी है, इस पर भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को नशा निवारण केंद्र चलाने, नशीले पदार्थों के लिए प्रति जागरूक करने का जिम्मा दिया गया है। सरकार की ओर से इन कार्यों के लिए बजट भी जारी किया जाता है। कई क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी नशे की रोकथाम के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन बीते दिनों शिमला जिला के एक तहसील कल्याण अधिकारी की चिट्टे के मामले में संलिप्तता सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गए हैं। समाज कल्याण का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों के ही नशे के मामलों में फंसने से उच्च अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इसके चलते निदेशक किरण भड़ाना ने इन कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों की काउंसलिंग करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को पत्र जारी कर 24 फरवरी को शिमला बुलाया गया है। इस बैठक के दौरान अधिकारियों को उनके दायित्वों की याद दिलाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि अधिकारियों पर नशे की रोकथाम के लिए बड़ी जिम्मेवारी है। अधिकारी ही अगर पकड़े जाएंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें