फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे छह आईएएस अधिकारी, अन्य अफसरों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 29 Oct 2024 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को कार्मिक विभाग ने छह आईएएस अधिकारियों के विभागों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपने की अधिसूचना जारी की। बता दें कि ये छह आईएएस अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के छह आईएएस अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों के विभागों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपने की अधिसूचना जारी की। गोपाल चंद, कमलकांत सरोच, दुनीचंद राणा, रामकुमार गौतम, प्रदीप कुमार ठाकुर और प्रियंका वर्मा चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। (नोटिफिकेशन देखें)

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को शिमला स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक, डॉ. निपुण जिंदल को निदेशक टीसीपी, अरिंदम चौधरी को विशेष सचिव राजस्व, आपदा प्रबंधन, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान और तकनीकी, रीमा कश्यप को निदेशक खाद्य आपूर्ति, मनीष कुमार को मिशन निदेशक एनआरएचएम और रीतिका को बंदोबस्त अधिकारी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें