फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक कामगार की मौत का मामला सामने आया है। कालाअंब पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब स्थित गत्ता-पेटी उद्योग हिमाचल पैकर्स में काम के दौरान एक कामगार अचानक मशीन की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी बाजू कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव न्योली बासा, सरीला, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उद्योग प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें