फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाणत पंचायत ने पारदर्दिता से किए काम : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, व्यक्तिगत द्वेष के चलते पंचायत की छवि की जा रही खराब
विज्ञापन

विभाग से निरीक्षण की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की भाणत पंचायत में विकास कार्यों को लेकर पूर्व उपप्रधान की ओर से लगाए आरोपों पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार दिया।
प्रधान संतोष शर्मा, उपप्रधान रणबीर तोमर तथा पंचायत सदस्य निशा ठाकुर, देवेंद्र, सुनीता, राजपाल और अरुणा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंचायत में सभी विकास कार्य नियमों, गुणवत्ता मानकों और पारदर्शिता के तहत कराए गए हैं। किसी भी कार्य में कोई अनियमितता नहीं बरती गई।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति विशेष को जब पंचायत स्तर पर निजी लाभ नहीं मिला, तो उसने कुंठा के चलते पंचायत की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से निराधार आरोप लगाए। गौरतलब है कि पूर्व उप-प्रधान रमेश कुमार ने हाल ही में पंचायत पर भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए थे।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य पूरी तरह नियमानुसार किया गया था। भारी बारिश के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा, जिसे गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। पेयजल टैंक का निर्माण भी पूरी गुणवत्ता के साथ किया गया है, जिससे पंचायत के सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त पक्के रास्तों का निर्माण भी नियमानुसार किया गया है। इसके लिए आई सामग्री का उपयोग उसी कार्य में किया गया।
विज्ञापन

प्रधान संतोष शर्मा ने विभाग से मांग की कि सभी विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए, ताकि सच्चाई सार्वजनिक हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायत की छवि खराब करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें