फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी अपनी शक्ति को पहचानें, पढ़-लिख कर बनें आत्मनिर्भर : डेजी ठाकुर

विज्ञापन
शिलाई के गिरनौल में एक दिवसीय शिविर के दौरान महिलाओं को संबोधित करतीं महिला आयोग की अध्यक्षा डा. ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। राज्य महिला आयोग की ओर से मंगलवार को शिलाई के गिरनौल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में नारी एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह कार्य करती है। पुराने ग्रंथों में भी महिलाओं को पुरुष के बराबर का दर्जा प्राप्त था लेकिन बदलते समय व रूढ़िवादी नीतियों के कारण नारी का स्थान कम होता गया।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नारी अपनी शक्ति को पहचान कर और समाज में अपने पुराने स्थान को प्राप्त करने के लिए पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में व्याप्त सभी कुरीतियों को खत्म कर समाज को आगे ले जाए। परिवार में लड़का और लड़की के अंतर को मिटाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज सरकार लड़कियों के लिए सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा, वर्दी, मिड-डे मील इत्यादि सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लड़कियों की विवाह की आयु 18 से 21 वर्ष करके सरकार ने उन्हें पढ़ने और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सहायक न्यायवादी एवं विधि अधिकारी अनुज वर्मा, नायब तहसीलदार सोहन लाल, बाल विकास अधिकारी संतोष गुप्ता, तहसील कल्याण अधिकारी नरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें