फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खस्ता सड़कों को लेकर सनौरा चौक पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
पच्छाद की खस्ताहाल सड़कों को लेकर सनौरा चौक पर पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अगुवाई में सांक? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद में सड़कों की दयनीय हालत को लेकर पच्छाद कांग्रेस ने सनौरा चौक में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व विस अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि समूचे पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। घिन्नीघाड़, धारटीधार, सैनधार, डिम्मण, राजगढ़, पझौता और रासूमांदर सहित हर क्षेत्र में सड़कें बदहाल पड़ी हैं लेकिन सरकार और विभाग कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पुलबाहल, ठारू, डिब्बर, लेऊ कुफर, कोटला-सनौरा, धनच-चुखडिया, हाब्बन-बनालीधार, ठंडीधार, दाहन, उलख कतोगा, सोलन-हरिपुरधार, लाना मियुं, मानगढ़, ओच्छघाट-डिलमन-नैना टिक्कर की हालत सबसे अधिक खराब है। इन सड़कों पर वाहनों को चलाना जोखिम भरा हो गया है। यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के समय में स्वीकृत हुए कार्यों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। नेरीपुल-यशवंतनगर सड़क को पक्का करने का जो कार्य हुआ, वह एक महीने में ही उखड़ने लगा है।
हलोनीपुल से शलैच कैंची सड़क के लिए वीरभद्र सरकार ने 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, उस पर भाजपा ने खूब राजनीति की और अपना पत्थर लगाने के लिए शिलान्यास भी दोबारा किया लेकिन चार वर्षों बाद भी कार्य अधूरा है। मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज पर सरकार और चुने हुए प्रतिनिधियों को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा कि पच्छाद विधायक जिन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करते हुए अपनी फोटो खिंचवाती रहती थीं, वह एक माह में ही उखड़ने लगी है। इस दौरान पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, कांग्रेस नेता संजीव शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, एससी सेल के अध्यक्ष हरिदास बनोलटा, पूर्ण ठाकुर, विवेक शर्मा, जितेंद्र वर्मा, रतन कश्यप, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें