फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में बदलेगा मौसम, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल के बीच जिले के कई स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने किसानों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार जिले में अगले चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अधिकांश स्थानों पर मध्यम बादल (1-7 आक्टा) छाए रहेंगे। इन दिनों जिले में 12 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की गति 11-113 किलोमीटर प्रति घंटा, वातावरण में सापेक्षिक आद्रर्ता 11-38 फीसदी के बीच रहने और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. पंकज मित्तल व मौसम वैज्ञानिक डा. भीम पारिक ने बताया कि किसानों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें। इसके साथ-साथ फसलों की निराई और गुड़ाई भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें