फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दलीप सिरमौरी और नरेंद्र नीटू ने नचाया राजगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। जिले के राजगढ़ क्षेत्र के पारंपरिक बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस संध्या में दलीप सिरमौरी, नरेंद्र नीटू, रघुवीर सिंह और शारदा शर्मा ने अपनी बेहतरीन एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी श्रोताओं का मनोरंजन किया। बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं और यह हमारे प्रदेश की पहचान है।
इस तरह मेलों के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर मिलता है, जिससे क्षेत्र के पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित कर इन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी तक आगे पहुंचाने में भी सहायता मिलती है। इससे पूर्व अध्यक्ष मेला कमेटी और एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें