नाहन (सिरमौर)। 20 फरवरी को कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिहाद आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।