फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए : मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। आजाद मंडल पच्छाद के पझौता जोन ने स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। जोन के पदाधिकारी ने सरकार ने रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग की है। पझौता जोन की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा की अध्यक्षता में चंदोल में हुई।
विज्ञापन

इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूू राम मुसाफिर और पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले पच्छाद क्षेत्र के समाजसेवी मियां दुर्गा सिंह के निधन पर दो मिनट का शोक प्रकट करके उनको श्रद्धांजलि प्रदान की गई। बैठक से पूर्व मुसाफिर सहित सभी आजाद मंडल के सदस्यों ने उनके घर जाकर भी संवेदना प्रकट की।
बैठक के दौरान गंगू राम मुसाफिर ने स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से मांग की कि रिक्त पड़े सभी शिक्षकों को अविलंब भरा जाए। उन्होंने कॉलेज के कार्य में भी तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर ठंडीधार से सुंदर सिंह और कुंदन सिंह के साथ लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल भी मुसाफिर से मिला और ठंडीधार सड़क को बस योग्य करने की मांग रखी। इस पर मुसाफिर ने जल्द लोक निर्माण मंत्री से मिलकर कॉलेज के भवन व सड़क की मांग को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में पच्छाद आजाद मंडल के अध्यक्ष बेली राम, देवेंद्र शास्त्री, इंद्र सिंह पड़िया, रतन कश्यप तपेंद्र ठाकुर, रणबीर ठाकुर, जीवन सिंह, श्याम सिंह शरगांव, श्याम सिंह प्रधान,कप्तान सिंह, सुंदर सिंह मियां, आशीष सिंगटा, दीपक शर्मा, मदन सिंह, जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, नवीन शर्मा, चमन, सुंदर सिंह, कुंदन सिंह, मनोज और जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें