गागल शिकोर में ग्राहक सेवा केंद्र के शुभारंभ पर यूको बैंक की बागथन शाखा के प्रबंधक और ग्राम
20 हजार रुपये तक के लेन-देन यहीं पर कर पाएंगे ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद की बजगा पंचायत के गागल शिकोर में यूको बैंक की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र शुरू किया गया। इसके माध्यम से अब ग्राहक 20 हजार का लेनदेन कर सकेंगे। यूको बैंक की बागथन शाखा के प्रबंधक आकाश ठाकुर ने इस मौके पर बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को सभी औपचारिकता के बाद इसी ग्राहक सेवा केंद्र से बैंक ऋण भी दिए जाएंगे। इसके अलावा छोटी एटीएम मशीन भी लोगों की सुविधा के लिए बैंक की ओर से लगाई जाएगी। बजगा पंचायत प्रधान मान सिंह, उपप्रधान जयप्रकाश ठाकुर, तेजवीर शर्मा ने गागल शिकोर में ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए बैंक से जुड़े अधिकारियों का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि लोगों को पहले बैंक से संबंधित छोटे-मोटे कार्यों के लिए बागथन जाना पड़ रहा था। अब उन्हें यह सुविधा यहीं पर मिलेंगी।
संवाद