फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में दो घंटे लगा लंबा जाम, दोनों तरफा फंसे रहे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में दो घंटे लगा लंबा जाम, दोनों तरफा फंसे रहे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन

सरकारी और निजी बसों के आपस में टकराने से लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर शनिवार शाम को अचानक लंबा जाम लग गया। इस दौरान सैकड़ों वाहन दोनों तरफ जाम में फंसे रहे। लिहाजा, बारिश के बीच लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार आदर्श केंद्रीय कारागार की ओर जाने वाले रास्ते के समीप एनएच पर शनिवार शाम सरकारी और निजी बस की आमने सामने टक्कर से दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है नाहन से कौलांवालाभूड़ जा रही सरकारी बस और सोलन से पांवटा साहिब जा रही निजी बस की आपस में टक्कर हो गई। इसके बाद बस चालकों में गलती को लेकर बहसबाजी हो गई। लिहाजा, समय पर बसों को घटनास्थल से नहीं हटाया गया। ऐसे में लंबा जाम लग गया। इस बीच नाहन, पांवटा साहिब, सराहां, कौलांवालाभूड़, रेणुकाजी की ओर जाने वाली सरकारी बसें भी जाम में फंसी रहीं। इसके साथ-साथ छोटे बड़े वाहन भी गंतव्य की ओर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर बसों को मौके से हटवाया। इसके बाद जाम बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि ये हादसा शाम छह बजे हुआ। पौने आठ बजे तक वाहनों की बहाली संभव हो पाई।


IMG-20230909-WA0010.jpg

IMG-20230909-WA0007.jpg

IMG-20230909-WA0008.jpg

IMG20230909191313.jpg

IMG20230909191802.jpg

IMG_20230909_202724.jpg
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें